अलैना टेपलिज श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत नियुक्त

Alaina Teplitz, nominated as US ambassador to Sri Lanka
[email protected] । May 25 2018 3:12PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश में कॅरियर विदेश सेवा की अधिकारी अलैना बी टेपलिज को श्रीलंका का नया राजदूत नियुक्त किया है। फिलहाल वह नेपाल में अमेरिका की राजदूत हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश में कॅरियर विदेश सेवा की अधिकारी अलैना बी टेपलिज को श्रीलंका का नया राजदूत नियुक्त किया है। फिलहाल वह नेपाल में अमेरिका की राजदूत हैं। अगर सीनेट से उनके नाम पर मंजूरी मिल जाती है तो अलैना श्रीलंका में भारतवंशी अमेरिकी अतुल कश्यप का स्थान लेंगी। कश्यप अभी श्रीलंका एवं मालदीव में अमेरिका के राजदूत हैं। 

मिनिस्टर काउंसलर का दर्जा रखने वाली सीनियर फॉरेन सर्विस की कॅरियर सदस्य अलैना वर्ष 1991 में विदेश मंत्रालय में शामिल हुई थीं। उन्होंने जॉर्जटाउन यूनीवर्सिटी स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस से विदेश सेवा में विज्ञान स्नातक की डिग्री ली।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़