न्यूजीलैंड के तट पर फंसी सभी 145 पायलट व्हेल की मौत

all-145-pilot-whales-died-on-the-coast-of-new-zealand
[email protected] । Nov 26 2018 11:11AM

न्यूजीलैंड के दूरदराज के तट पर फंसी सभी 145 पायलट व्हेल की मौत हो गई। हालांकि संरक्षणकर्मियों को आशा है कि वह उन आठ छोटी किलर व्हेल को बचा लेंगे जो देश के दूसरे हिस्से में सोमवार को भी फंसी रहीं।

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के दूरदराज के तट पर फंसी सभी 145 पायलट व्हेल की मौत हो गई। हालांकि संरक्षणकर्मियों को आशा है कि वह उन आठ छोटी किलर व्हेल को बचा लेंगे जो देश के दूसरे हिस्से में सोमवार को भी फंसी रहीं। शनिवार को स्टीवर्ट द्वीप पर एक हाइकर ने व्हेल के दो समूहों को फंसे देखा था। ये समूह एक-दूसरे से करीब दो किमी दूर थे। इनमें से 75 मर चुकी थीं और बाकी की हालत बहुत खराब थी। संरक्षण विभाग के एक अधिकारी रेन लेपन्स ने बताया कि ये व्हेलें रेत में आधी दबी हुई थीं। उनकी खराब हालत को देखते हुए उन्हें इस पीड़ा से मुक्ति दिलाने का फैसला किया गया और उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद रविवार को 10 छोटे आकार की किलर व्हेल उत्तरी द्वीप पर फंसी देखी गई। उनमें से दो मर चुकी थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़