नेपाल में हिमस्खलन में पांच दक्षिण कोरियाई नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत

all-9-members-of-south-korean-mountaineering-expedition-killed-in-nepal-snowstorm
[email protected] । Oct 13 2018 3:13PM

नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण पांच दक्षिण कोरियाई नागरिकों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। अभियान के आयोजक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

काठमांडो। नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण पांच दक्षिण कोरियाई नागरिकों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। अभियान के आयोजक ने शनिवार को यह जानकारी दी। ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा ने बताया कि शुक्रवार शाम में पश्चिमी नेपाल में माउंट धौलागिरी में दक्षिण में 3,500 मीटर की एक ऊंचाई पर आधार शिविर में मौजूद पर्वतारोही बर्फीली आंधी में दफन हो गये।

शेरपा ने बताया कि घटना में टीम लीडर किम चांग हो सहित पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही और उनके नेपाली सहयोगी कर्मचारी की घटना में मौत हो गई। वे सात अक्टूबर को गुरजा गांव से पर्वत पर चढ़ाई के लिए गये थे। उन्होंने बताया कि जिस समय पर्वतारोही आगे की चढ़ाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे उसी समय 3,500 मीटर की ऊंचाई पर भीषण बर्फीली आंधी के बाद हुए भूस्खलन में आधार शिविर दफन हो गया। शनिवार की सुबह बचाव कार्य के लिये एक हेलीकॉप्टर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पश्चिम नेपाल स्थित माउन्ट गुरजा पर्वत की ऊंचाई 7,193 मीटर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़