2+2 वार्ता से पहले साथ मिलकर काम कर रहे हैं अमेरिका और भारत

America and India are working together before 2, 2 talks
[email protected] । Jul 27 2018 10:40AM

भारत और अमेरिका 2+2 वार्ता से पहले महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के आयाम तैयार करने के लिए कूटनीतिक और सामरिक दोनों तरीकों से साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका 2+2 वार्ता से पहले महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के आयाम तैयार करने के लिए कूटनीतिक और सामरिक दोनों तरीकों से साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने संसदीय समिति को बताया कि सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाली 2+2 वार्ता को लेकर अमेरिका बहुत उत्सुक है। वेल्स ने आशा जतायी कि वार्ता के कारण दोनों देशों के परस्पर संबंधों में ठोस प्रगति होगी।

भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा के सवाल का जवाब देते हुए वेल्स ने कहा, भारत के संबंध में, हम छह सितंबर को होने वाली 2+2 वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। हमें विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस द्वारा वहां इस महत्वपूर्ण रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाये जाने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मंत्री पोम्पिओ के अनुसार इस सबसे महत्वपूर्ण संबंध के आयाम तय करने के लिए हम कूटनीतिक और सामरिक दोनों मोर्चों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

सितंबर में नयी दिल्ली में भारत और अमेरिका के विदेश तथा रक्षा मंत्रियों के बीच पहली 2+2 वार्ता होनी है। गौरतलब है कि कई बार तारीख टलने के बाद अंतत: इस वार्ता का दिन निश्चित हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़