अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी के दौरान 2 की मौत, 4 घायल

america-shooting-at-university-of-north-carolina

विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया। इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म होने से ठीक पहले शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई। विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘भागो, छुपो, लड़ो। खुद को तुरंत सुरक्षित करो।’’

शारलोट। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया। इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म होने से ठीक पहले शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई। विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘भागो, छुपो, लड़ो। खुद को तुरंत सुरक्षित करो।’’

इसे भी पढ़ें: FBI ने शरणार्थियों को हिरासत में लेने वाले मिलिशिया सदस्य को किया गिरफ्तार

स्थानीय आपात सेवाओं का कहना है कि दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। अन्य दो लोगों की स्थिति सामान्य है। एनबीसी शारलोट ने गोली चलाने वाले की पहचान इतिहास के 22 वर्षीय छात्र के रूप में की है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। शारलोट की मेयर वी लिलिज ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़