अमेरिकी लड़ाकू जेट विमान जापान के ओकिनावा तट पर दुर्घटनाग्रस्त

american-fighter-jet-crashes
[email protected] । Nov 12 2018 2:28PM

अमेरिकी नौसेना का एक लड़ाकू जेट विमान जापान के दक्षिणी ओकिनावा द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इसके चालक दल के दो सदस्यों को जीवित बचा लिया गया। जापान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

तोक्यो। अमेरिकी नौसेना का एक लड़ाकू जेट विमान जापान के दक्षिणी ओकिनावा द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इसके चालक दल के दो सदस्यों को जीवित बचा लिया गया। जापान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के ओकिनावा रक्षा ब्यूरो के प्रवक्ता ओसामू कोसाकाई ने बताया कि लड़ाकू जेट विमान रात करीब पौने 12 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात दो बजकर 45 मिनट पर) ओकिनावा की राजधानी नाहा से करीब 250 किलोमीटर (156 मील) पूर्व-दक्षिणपूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

उन्होंने एएफपी को बताया कि अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर के जरिये इसके चालक दल के दो सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना ‘‘जानलेवा’’ नहीं थी। उन्होंने बताया कि ‘‘इंजन में खराबी आने के चलते’’ लड़ाकू जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जापान के तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, ‘‘समुद्र में किसी तरह के मलबे या पानी में तेल के रिसाव का पता लगाने के लिये तटरक्षक बल ने समुद्र की ओर एक विमान भेजा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़