संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर से हथियार बंद व्यक्ति गिरफ्तार

Arrest
प्रतिरूप फोटो

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को दोपहर करीब डेढ़ बजे हिरासत में ले लिया गया और उसकी उम्र 60-65 साल है।

न्यूयॉर्क| अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को बृहस्पतिवार को कई घंटे तक बंद रखना पड़ा, क्योंकि एक शख्स राइफल जैसी कोई चीज़ लेकर उसके एक मुख्य द्वार के बाहर भागता हुआ दिखा था। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को दोपहर करीब डेढ़ बजे हिरासत में ले लिया गया और उसकी उम्र 60-65 साल है।

इससे करीब तीन घंटे पहले पुलिस ने कहा था कि उसे सबसे पहले मैनहट्टन के फर्स्ट एवेन्यू के सुरक्षा जांच चौकी पर देखा गया था। गतिरोध के दौरान, आदमी ने अपने ही गले में एक वस्तु रखी थी जो संभवत: बंदूक थी।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के नये स्वरूप से वैश्विक खतरा बहुत अधिक है: डब्ल्यूएचओ

संयुक्त राष्ट्र परिसर के दरवाजे बंद कर दिए गए और व्यक्ति सुरक्षा मानकों को तोड़ा हुआ नहीं दिखा। पुलिस ने कहा कि जनता को कोई खतरा नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़