भारत-चीन की सेनाओं का सालाना सैन्य अभ्यास दिसंबर में शुरू होगा

annual-military-exercise-of-india-china-armies-will-begin-in-december
[email protected] । Oct 18 2018 9:23AM

इससे पहले आखिरी सैन्य अभ्यास 2016 में पुणे में हुआ था। इसके बाद डोकलाम मुद्दे पर दोनों सेनाओं के बीच तनाव के चलते 2017 में अभ्यास नहीं हुआ।

नयी दिल्ली, भारत और चीन की सेनाएं अपना सालाना द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘‘हैंड इन हैंड’’ दिसंबर में फिर शुरू करेंगी। सेना सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास चीन में आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले आखिरी सैन्य अभ्यास 2016 में पुणे में हुआ था। इसके बाद डोकलाम मुद्दे पर दोनों सेनाओं के बीच तनाव के चलते 2017 में अभ्यास नहीं हुआ। डोकलाम मुद्दे पर दोनों देशों के बीच 73 दिनों तक गतिरोध कायम रहा था। डोकलाम के बाद भारत और चीन आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़