ताजिकिस्तान की जेल में संघर्ष में कम से कम 20 कैदियों की मौत

at-least-20-prisoners-die-in-a-conflict-in-tajikistan-prison
[email protected] । Nov 8 2018 4:03PM

दूसरे सूत्र ने मारे गये लोगों की पुष्टि की और कहा कि छह गार्ड घायल भी हुए हैं। सरकार ने जेल में दंगे होने या लोगों के मारे जाने की पुष्टि अब तक नहीं की है।

दुशान्बे। ताजिकिस्तान के उत्तरी शहर खुजांद की एक जेल में हुए संघर्ष में करीब 20 कैदियों और दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। दो सुरक्षा सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि संघर्ष में करीब 20 कैदी मारे गये और दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गयी। दूसरे सूत्र ने मारे गये लोगों की पुष्टि की और कहा कि छह गार्ड घायल भी हुए हैं। सरकार ने जेल में दंगे होने या लोगों के मारे जाने की पुष्टि अब तक नहीं की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़