बुर्कीना फासो में चर्च पर हमला, पादरी समेत 6 लोगों की मौत

attack-on-catholic-church-in-burkina-faso-leaves-six-dead
[email protected] । May 13 2019 9:36AM

दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा कि प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया।

ऊगादोगो। उत्तरी बुर्कीना फासो के दाब्लो में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर पादरी और प्रार्थना कर रहे पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा कि प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया। लोगों ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर गोलियां चलाईं।

इसे भी पढ़ें: कोलंबियाई के फैक्टरी में विस्फोट से चार की मौत, 29 घायल

जोंगो ने बताया कि सुरक्षा बलों के अनुसार करीब 20-30 हमलावर थे। उन्होंने कुछ लोगों को बंधक बना लिया। हमले में प्रार्थना करा रहे पादरी सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई। बंदूकधारियों ने चर्च, कुछ दुकानों और एक कैफे को आग लगा दी। वहां से वे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र तक गए, उन्होंने केन्द्र को लूटा और एक नर्स के वाहन को आग लगा दी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़