बेबीलोन ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में अपनी जगह बनायी

babylonian-made-his-place-in-unesco-s-world-heritage-list
[email protected] । Jul 6 2019 3:59PM

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर फरात नदी के तट पर स्थित यह शहर 4000 साल से भी अधिक प्राचीन प्राचीन बेबीलोनियन साम्राज्य का केंद्र था।

बगदाद। यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने इराक की तीन दशक की जद्दोजेहद के बाद विशाल क्षेत्र में फैले प्राचीन मेसोपोटामियाई शहर बेबीलोन को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल करने के पक्ष में शुक्रवार को मतदान किया। इराक 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विस्तृत परिसर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने के लिए 1983 से ही कोशिश कर रहा है। इस प्राचीन शहर की अबतक महज 18 फीसद ही खुदाई हुई है।

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर फरात नदी के तट पर स्थित यह शहर 4000 साल से भी अधिक प्राचीन प्राचीन बेबीलोनियन साम्राज्य का केंद्र था। यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति में मतदान से पहले इराक के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘बेबीलोन के बगैर प्राचीन धरोहर का क्या मतलब है? प्राचीनतम बेबीलोन के बगैर कैसे मानवता का इतिहास बताया जाएगा?

इसे भी पढ़ें: करतारपुर गलियारे का 80 फीसदी निर्माण कार्य हुआ पूरा, वरिष्ठ इंजीनियर ने दी जानकारी

बेबीलोन और 34 अन्य स्थलों पर विचार करने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू में इस समिति की बैठक हुई थी। वैसे समिति ने इराक की आपत्ति के बाद बेबीलोन को संकट में घिरा विश्व धरोहर घोषित नहीं किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़