पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करने से नहीं रोका: बांग्लादेश विदेश मंत्री

bangladesh-didn-t-stop-visas-to-pakistanis-says-foreign-minister

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हालिया कूटनीतिक विवाद के बीच खबरें आयी थी कि इस्लामाबाद में ढाका उच्चायोग ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना रोक दिया है। ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को मीडिया में उल्टे तरीके से दिखाना चाहिए था।

ढाका। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना नहीं रोका है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हालिया कूटनीतिक विवाद के बीच खबरें आयी थी कि इस्लामाबाद में ढाका उच्चायोग ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना रोक दिया है। ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को मीडिया में उल्टे तरीके से दिखाना चाहिए था।

इस्लामाबाद में पदस्थापित बांग्लादेशी राजनयिकों को वीजा जारी करने में पाकिस्तान की आनाकानी से मौजूदा संकट के बीच ऐसी खबरें आयी। इससे पहले, मीडिया की खबर में कहा गया था कि बांग्लादेश ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना रोक दिया है। मंत्री ने कहा कि हमने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना नहीं रोका है लेकिन कुछ मामलों में देरी होती है, ऐसा दुनिया में हर जगह होता है।

इसे भी पढ़ें: त्रिकोणीय फाइनल से पहले शाकिब की फिटनेस बनी बांग्लादेश के लिए चिंता

उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में बांग्लादेश का उच्चायोग कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहा है और इससे वीजा जारी करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस्लामाबाद में बांग्लादेश के नव नियुक्त वीजा काउंसिलर के लिए वीजा जारी करने में पाकिस्तान देरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने उस अधिकारी को भी वीजा जारी नहीं किया, जिसे वीजा जारी करने का काम संभालने के लिए अस्थायी तौर पर भेजा जाना था। बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम के कई युद्ध अपराधियों को फांसी देने का 2013 में फैसला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़