बोइंग 737 मैक्स की तकनीकी खामी का समाधान तैयार- सूत्र

boeing-737-max-ready-to-solve-technical-problem

इंडोनेशिया में हुई दुर्घटना का कारण विमान के एंटी-स्टॉल प्रणाली में खामी को माना गया।

न्यूयॉर्क। हालिया दुर्घटनाओं को लेकर विवादों में घिरी विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग ने तकनीकी खामी का समाधान तैयार कर लिया है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इथियोपियन एयरलाइंस का एक विमान इस महीने उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में इंडोनेशिया के लायन एयर का एक विमान भी उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इन दोनों दुर्घटनाओं में 346 लोगों की मौत हुई थी। इन दोनों दुर्घटनाओं में बोइंग का 737 मैक्स आठ विमान शामिल था। इंडोनेशिया में हुई दुर्घटना का कारण विमान के एंटी-स्टॉल प्रणाली में खामी को माना गया।

इसे भी पढ़ें: बोइंग 737 के प्रमाणन की जांच करेगा अमेरिकी परिवहन निगरानी समूह

सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने 737 मैक्स आठ विमान के एंटी-स्टॉल प्रणाली की खामी का समाधान तैयार कर लिया है। विमानन क्षेत्र के एक सूत्र ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एफपी से कहा, ‘‘बोइंग ने मैक्स की खामी का सुधार तैयार कर लिया है।’’ बोइंग अमेरिका की विमानन कंपनियों अमेरिकन, साउथवेस्ट और यूनाइटेड के अधिकारियों एवं विमानचालकों को वाशिंगटन के रेंटन में स्थित अने असेंबली संयंत्र में समाधान सौंपने वाली है। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) को भी यह समाधान अगले सप्ताह की शुरुआत में मिलने वाला है। हालांकि, एफएए ने इस बारे में पूछे जाने पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़