नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 65 हुई

boko-haram-attack-in-nigeria-increases-by-65
[email protected] । Jul 29 2019 4:26PM

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में एक अंत्येष्टि के दौरान बोको हराम द्वारा किये गए हमले में 65 लोगों की मौत हो गयी है। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी के पास स्थित एक गांव में बंदूकधारियों के हमले के बाद दर्जनों और शवों का पता चला।

गाजीरम। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में एक अंत्येष्टि के दौरान बोको हराम द्वारा किये गए हमले में 65 लोगों की मौत हो गयी है। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी के पास स्थित एक गांव में बंदूकधारियों के हमले के बाद दर्जनों और शवों का पता चला।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के दफ्तर पर हुए हमले की भारत ने की निंदा

स्थानीय सरकार के अध्यक्ष मोहम्मद बुलामा ने बताया, ‘‘65 लोग मारे गए हैं और 10 अन्य घायल हुए हैं।’’ इससे पहले, स्थानीय मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया था कि तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने मैदुगुरी के समीप न्गांजई जिले में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़