बोको हराम ने की अंतिम संस्कार से लौट रहे 23 लोगों की हत्या

boko-haram-gunmen-kill-23-people-returning-from-funeral
[email protected] । Jul 28 2019 11:14AM

बोको हराम के बंदूकधारियों ने नाइजीरिया में अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में 23 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मिलिशिया और निवासियों ने बताया कि ये लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

कानो। बोको हराम के बंदूकधारियों ने नाइजीरिया में अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में 23 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मिलिशिया और निवासियों ने बताया कि ये लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: पोम्पिओ से मिले इमरान खान, अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद पर हुई चर्चा

स्थानीय मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया कि मैदुगुरी के समीप न्गांजई जिले में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे पुरुषों के एक समूह पर शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब साढ़े 10 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं।

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख युकिया अमानो का निधन

मुस्तफा ने बताया कि हमारे लोगों ने घटनास्थल से 23 शव बरामद किए हैं। न्गांजई जिले के एक अधिकारी ने घटना और मृतकों की संख्या दोनों की पुष्टि की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़