मिस्र के गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस में बम धमाका, 17 घायल

bomb-explosion-17-injured-in-tourist-bus-near-giza-pyramid-of-egypt

अधिकारियों ने बताया कि बस में कम से कम 25 लोग सवार थे। इसमें से ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के नागरिक थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मिस्र का महत्त्वपूर्ण पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे फिर से खड़ा होने की राह पर है।

काहिरा। मिस्र में गीजा पिरामिड के पास एक पर्यटक बस में रविवार को बम धमाका होने पर पर्यटकों समेत कम से कम 17 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस निर्मानाधीन ‘ग्रांड इजिप्शियन म्यूजियम’ के नजदीक की सड़क से गुजर रही थी। यह म्यूजियम गीजा पिरामिड के बगल में स्थित है लेकिन फिलहाल इसे पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है। 

इसे भी पढ़ें: मिस्र के संविधान में प्रस्तावित बदलाव, तीन दिन का होगा जनमत संग्रह

अधिकारियों ने बताया कि बस में कम से कम 25 लोग सवार थे। इसमें से ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के नागरिक थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मिस्र का महत्त्वपूर्ण पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे फिर से खड़ा होने की राह पर है। देश में 2011 में हुए तख्तापलट के बाद राजनीतिक उतार-चढ़ाव एवं हिंसा के बाद यह उद्योग चौपट हो गया था।

इसे भी पढ़ें: मिस्र ने मीडिया और सोशल नेटवर्कों पर कड़े किए प्रतिबंध

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़