ब्राजील के बार में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

brajil-bar-shooting-leaves-11-dead

हमलावर गोलीबारी करने के बाद भाग गए, लेकिन समाचार वेबसाइट जी1 ने पुलिस के हवाले से बताया कि एक हमलावर घायल हो गया और वह पुलिस हिरासत में है।

रियो डी जेनेरियो। उत्तरी ब्राजील के एक बार में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। उत्तरी पारा राज्य के जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि गोलीबारी बेलेम शहर में हुई। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें: पर्यावरण सुरक्षा के मामले में ब्राजील दुनिया का कर्जदार नहीं है- जैर बोलसोनारो

हमलावर गोलीबारी करने के बाद भाग गए, लेकिन समाचार वेबसाइट जी1 ने पुलिस के हवाले से बताया कि एक हमलावर घायल हो गया और वह पुलिस हिरासत में है। जी1 ने बताया कि गोलीबारी में छह महिलाओं और पांच पुरूषों की मौत हुई है। उसने बताया कि सात लोग एक मोटसाइकिल और तीन कारों में सवार होकर आए और उन्होंने गोलीबारी की । वे हमले के बाद घटनास्थल से भाग गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़