‘लंदन जू’ के पुनर्विकास के लिए 10 लाख पाउंड दान करेंगे ब्रिटिश उद्योगपति लॉर्ड पॉल

british-corporator-lord-paul-donates-1mn-for-redevelopment-of-london-zoo

भारतीय मूल के शीर्ष ब्रिटिश उद्योगपति एवं सांसद लॉर्ड स्वराज पॉल ने ‘लंदन जू’ की एक नयी विशाल परियोजना के लिए 10 लाख पाउंड दान देने का ऐलान किया है। इस परियोजना के तहत उनके दिवंगत बेटे की याद में ‘अंगद पॉल अफ्रीकन रिजर्व’ का निर्माण किया जाएगा।

लंदन। भारतीय मूल के शीर्ष ब्रिटिश उद्योगपति एवं सांसद लॉर्ड स्वराज पॉल ने ‘लंदन जू’ की एक नयी विशाल परियोजना के लिए 10 लाख पाउंड दान देने का ऐलान किया है। इस परियोजना के तहत उनके दिवंगत बेटे की याद में ‘अंगद पॉल अफ्रीकन रिजर्व’ का निर्माण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नेपाली पत्रकारों ने प्रस्तावित मीडिया विधेयक के खिलाफ किया प्रदर्शन

‘कैपरो’ समूह के प्रमुख ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल चिड़ियाघर और उसके आसपास के क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए किया जाएगा। ‘लंदन जू’ में रविवार को आयोजित वार्षिक बैठक के दौरान लॉर्ड पॉल ने कहा, ‘‘ मैंने चिड़ियाघर को उसकी अगली भव्य परियोजना के लिए 10 लाख पाउंड दान देने का फैसला किया है जिसे ‘अंगद पॉल अफ्रीकन रिजर्व ’कहा जाएगा।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़