कंबोडिया में खमेर रूज के ‘ब्रदर नंबर दो’ नुअन चीआ की 93 साल में मौत

cambodian-khmer-rouge-s-chief-ideologist-dead-at-93
[email protected] । Aug 5 2019 11:49AM

कंबोडिया में खमेर रूज के ‘ब्रदर नंबर टू’ नुअन चीआ की 93 साल की उम्र में रविवार को मृत्यु हो गई। कंबोडिया न्यायाधिकरण के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। इसी न्यायाधिकरण में चीआ को नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध का गुनहगार ठहराया गया था।

नोम पेन्ह। कंबोडिया में खमेर रूज के ‘ब्रदर नंबर टू’ नुअन चीआ की 93 साल की उम्र में रविवार को मृत्यु हो गई। कंबोडिया न्यायाधिकरण के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। इसी न्यायाधिकरण में चीआ को नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध का गुनहगार ठहराया गया था।

न्यायाधिकरण के प्रवक्ता नेठ फिक्त्रा ने कहा कि खमेर सोवियत फ्रेंडशिप अस्पताल में चार अगस्त की शाम हुई नुअन चीआ की मौत की हम पुष्टि करते हैं। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं है, लेकिन पिछले महीने से वह अस्पताल में भर्ती था। 

इसे भी पढ़ें: गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं से दहला अमेरिका, हमलावर सहित 30 लोगों की मौत

कंबोडिया में ‘ब्रदर नंबर एक’ पोल पोट के अन्याय-अत्याचार वाले शासनकाल में 1975 से 1979 के दौरान 20 लाख नागरिक काम के दबाव, भुखमरी, सामूहिक मृत्युदंड में मारे गए थे। खमेर रूज के प्रमुख सलाहकार माने जाने वाले नुअन चीआ को 2007 में गिरफ्तार किया गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़