रूस में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, मॉस्को में कामकाज पर लगी रोक

cases of Covid-19 in Russia increases restrictions imposed on work in Moscow

रूस में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले सामने आए है।देश में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को संक्रमण के 40,096 नए मामले सामने आए हैं।

मॉस्को। रूस में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही भारी वृद्धि के बीच बृहस्पतिवार को प्रशासन ने मॉस्को में कामकाज पर 11 दिनों की पाबंदी लागू की ताकि अधिक से अधिक लोग घरों में रहें और वायरस को फैलने से रोका जा सके। सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल ने बताया कि 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 235,057 हो गई। देश में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को संक्रमण के 40,096 नए मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: डब्ल्यूटीओ ने जी20 देशों से महामारी संबंधी व्यापार प्रतिबंधों को खत्म करने का आह्वान किया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संक्रमण की रोकथाम के लिये 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच कामकाज पर पाबंदी का आदेश दिया था। इस दौरान अधिकतर सरकारी संगठन तथा निजी व्यापार बंद करने का प्रावधान है। उन्होंने अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों से जल्द से जल्द इसे लागू करने के लिये प्रोत्साहित किया था। कुछ क्षेत्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसे लागू कर दिया था। बृहस्पतिवार के बाद मॉस्को में स्कूल, जिम, मनोरंजन स्थल अरैर अधिकतर स्टोर बंद रहेंगे जबकि रेस्त्रां और कैफे से खाना घर ले जाने की छूट रहेगी। बंदी के दौरान आवश्यक वस्तुएं और राशन का सामान बेचने वाले स्टोर और दवा दुकानों को खोले रखने की अनुमति रहेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़