चीन में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, चालक को पुलिस ने मारी गोली

china-fastest-speed-car-crashes-6-people-driver-shot-dead-by-police
[email protected] । Mar 22 2019 11:08AM

सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन ने बताया कि जाओयांग शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे यह घटना हुई। उसने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई।

बीजिंग। चीन के हुबेई प्रांत में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को भीड़ में अपनी कार घुसा दी जिसके कारण छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। कार चालक की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: नेपाल-चीन का रिश्ता मजबूत, काठमांडू रोड के 10 KM हिस्से का निर्माण पूरा

सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन ने बताया कि जाओयांग शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे यह घटना हुई। उसने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ संबंधों में सुधार, रक्षा क्षमता और मजबूत करने की जरूरत: जापान

सीजीटीएन ने बताया कि इस घटना में चालक समेत सात लोगों की मौत हुई है। उसने बताया कि सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चीन में असंतुष्ट लोगों द्वारा आम नागरिकों पर हमला करने की घटनाएं हालिया वर्षों में आम हो गई हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़