चीन ने कराची विश्वविद्यालय विस्फोट के दोषियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया

China
Google Creative Commons.

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने 26 अप्रैल को कराची विश्वविद्यालय में कन्फ्यूशियस संस्थान की एक वैन को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया था जिसमें तीन चीनी शिक्षक मारे गए थे और एक घायल हो गया था।

इस्लामाबाद|  चीन ने मंगलवार को पाकिस्तान से आग्रह किया कि वह पिछले महीने कराची में हुए आतंकवादी हमले के असली गुनहगारों को गिरफ्तार करे, जिसमें तीन चीनी नागरिक मारे गए थे। चीन के उप राजदूत पांग चुनक्स्यू ने फिदायीन हमले के मद्देनजर पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह से मुलाकात की।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने 26 अप्रैल को कराची विश्वविद्यालय में कन्फ्यूशियस संस्थान की एक वैन को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया था जिसमें तीन चीनी शिक्षक मारे गए थे और एक घायल हो गया था।

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार मंत्री सनाउल्लाह ने बैठक में कहा कि पाकिस्तान यहां काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समूचे संसाधनों का उपयोग कर रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़