श्रीलंका में हजारों चीनी नागरिकों को दिए गए चीनी कंपनी के कोरोना वैक्सीन

sri lanka

श्रीलंका ने चीनी नागरिकों को चीन की कंपनी का टीका लगाया है।अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न परियोजनों में 4,000 से अधिक चीनी नागरिक काम कर रहे हैं। श्रीलंका जनवरी से 903,000 से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके का इस्तेमाल कर रहा है।

कोलंबो। श्रीलंका के अधिकारियों ने सोमवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत देश में मौजूद हजारों चीनी नागरिकों को चीन से दान में मिले एक चीनी कंपनी के टीके की खुराक दी। श्रीलंका को पिछले सप्ताह 600,000 टीके की खुराक दान में मिली थी लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण श्रीलंकाई नागरिकों पर इसका इस्तेमाल नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़ें: ईरान, वैश्विक ताकतें परमाणु समझौते में अमेरिका की वापसी का स्वागत करने को तैयार

अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न परियोजनों में 4,000 से अधिक चीनी नागरिक काम कर रहे हैं। श्रीलंका जनवरी से 903,000 से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके का इस्तेमाल कर रहा है। श्रीलंका की रूसी टीका स्पूतनिक-5 की 70 लाख खुराक खरीदने की भी योजना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़