हांगकांग में चक्रवाती तूफान, इमारत का मचान गिरने से एक व्यक्ति की मौत

construction building collapsed

हांगकांग में चक्रवाती तूफान में निर्माणाधीन इमारत का मचान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।चीन में भी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय और चीन मौसम विज्ञान प्रशासन ने शांक्सी, सिचुआन और गानसु प्रांतों सहित उत्तर और पश्चिम हिस्से में संभावित भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

हांगकांग। हांगकांग में एक निर्माणाधीन इमारत से लगा बांस का मचान चक्रवाती तूफान के चलते गिर गया और इस घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि अन्य लोग वहां फंस गये। स्थानीय मीडिया में आई खबर में कहा गया है कि मचान गिरने के बाद दो कारों में फंसे निर्माण कार्य श्रमिक और कुछ अन्य लोगों को आपात कर्मियों ने बचा लिया। हांगकांग वेधशाला ने बताया कि चक्रवाती तूफान लॉयनरॉक के तहत 38 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर में किसी वस्तु से टकराई अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी, 11 घायल

चीन में भी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय और चीन मौसम विज्ञान प्रशासन ने शांक्सी, सिचुआन और गानसु प्रांतों सहित उत्तर और पश्चिम हिस्से में संभावित भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़