कोरोना वायरस से यूरोप में मचा कोहराम, मरने वालों की संख्या 1,20,140 हुई

europe

एएफपी के आंकड़ो के अनुसार कोरोना वायरस से यूरोप में मृतकों की संख्या 1,20,140 हो गई है।इटली में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 25,969 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद स्पेन में 22,902, फ्रांस में 22,245 और ब्रिटेन में 19,506 लोगों को इस वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

पेरिस। यूरोप में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या एक लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से इस महामारी से ज्यादातर लोगों की मौत इटली, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन में हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर शनिवार कोएएफपी द्वारा की गई गणना के अनुसार इस महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित यूरोप महाद्वीप में 1,20,140 लोगों की मौत हुई है और इसके 13,44,172 मामले सामने आये है।

इसे भी पढ़ें: ये कैसी सलाह दे रहे है ट्रंप, कोरोना से बचने के लिए सैनिटाइजर का इंजेक्शन शरीर में लगाएं!

इटली में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 25,969 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद स्पेन में 22,902, फ्रांस में 22,245 और ब्रिटेन में 19,506 लोगों को इस वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़