कोरोना वायरस से दुनियाभर में मृतक संख्या 90 हजार के पार

Corona

इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके बाद स्पेन में 15,238 लोगों ने दम तोड़ा है। अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,830 लोगों की जान ले ली। फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या 90,000 के पार पहुंच गई। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 4: 30 तक मिले आंकड़ों को एएफपी द्वारा जोड़ने पर सामने आई है। मौत के कुल 90,938 मामलों में से आधे से ज्यादा बुरी तरह प्रभावित इटली,स्पेन और अमेरिका से आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Covid-19 के संकट के बीच आईएसएस के लिए रवाना होंगे 3 अंतरिक्ष यात्री

इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके बाद स्पेन में 15,238 लोगों ने दम तोड़ा है। अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,830 लोगों की जान ले ली। फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। दुनियाभर में अब तक आधिकारिक रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण के 15,34,426 के मामलों की पुष्टि हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़