अमेरिका में 24 घंटे में कोरोना वायरस से गई 3,176 लोगों की जान, मृतकों की संख्या 50,000 पार

trump

मेरिका में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 3,176 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते चली गयी। यह पिछले साल चीन के वुहान में इस महामारी के सिर उठाने के बाद से दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक मरने वालों के आंकड़ों में एक है।

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो गयी। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह दुखद खबर ऐसे समय में आयी है जब अमेरिका के कुछ हिस्सों को कई सप्ताह के लॉकडाउन के बाद फिर खोल दिया गया है। लॉकडाउन ने दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

विश्वविद्यालय द्वारा सरकारी आंकड़े के आधार पर तैयार सूचना के अनुसार अमेरिका में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 3,176 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते चली गयी। यह पिछले साल चीन के वुहान में इस महामारी के सिर उठाने के बाद से दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक मरने वालों के आंकड़ों में एक है।

इसे भी पढ़ें: क्या लास्ट स्टेज में है किम जोंग उन की जिंदगी, तानशाही का वारिस कौन?

विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस के 27 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी के कारण 1,92,000 से अधिक लोगों की मौत हुयी है। दुनिया भर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं। अमेरिका में अब तक 8,69,000 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पृष्टि हुयी है। देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 50,031 हो गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़