सरकार में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी से कम हो सकता है भ्रष्टाचार

Corruption may be less than women participation in government
[email protected] । Jun 17 2018 12:25PM

दुनिया के 125 से ज्यादा देशों के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जिन देशों में जनप्रतिनिधियों के तौर पर महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होती है वहां भ्रष्टाचार कम होता है।

वाशिंगटन। दुनिया के 125 से ज्यादा देशों के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जिन देशों में जनप्रतिनिधियों के तौर पर महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होती है वहां भ्रष्टाचार कम होता है। ‘जर्नल ऑफ इकोनॉमिक बिहेवियर एंड ऑर्गेनाइजेशन’ में प्रकाशित इस अध्ययन में यह बात भी सामने आयी है कि स्थानीय राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। यूरोप मे जिन जगहों पर स्थानीय राजनीति में महिलाओं की संख्या ज्यादा है वहां रिश्वतखोरी का दर बहुत कम है। अमेरिका के वर्जीनिया टेक मे अर्थशास्त्र की प्रोफेसर सुदीप्ता सारंगी ने बताया कि यह अध्ययन महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व की भूमिका में उनकी मौजूदगी और सरकार मे उनके प्रतिनिधित्व के महत्व को रेखांकित करता है। 

अध्ययन करने वालों में से एक अमेरिका के ली मो यने कॉलेज के चंदन झा समेत शोधकर्ताओं का अनुमान है कि महिला नीति निर्माता भ्रष्टाचार पर इसलिए प्रभाव डाल पाती हैं क्योंकि उनकी नीतियां पुरुषों से अलग होती हैं। इसमें कहा गया है कि महिला नेता ऐसी नीतियां चुनती हैं जो महिलाओं, बच्चों और परिवार के कल्याण से ज्यादा करीब से जुड़ी होती हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़