नॉर्वे के पास समुद्री लहरों में फंसा जहाज सही सलामत तट पर पहुंचा

cruise-ship-in-sea-waves-near-norway-right-on-the-shore
[email protected] । Mar 25 2019 5:35PM

रविवार सुबह तक जहाज के चालक दल के सदस्य उसके चार में से तीन इंजन चालू करने में कामयाब रहे। जहाज धीरे-धीरे चलते हुए बंदरगाह तक पहुंचा। पुलिस ने बताया कि जहाज में सवार 1,373 लोगों में से 460 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकाल लिया है।

ओस्लो। नॉर्वे के तट के पास समुद्री लहरों में फंसा क्रूज जहाज रविवार को तट पर पहुंच गया। इससे पहले बचाव अभियान के तहत जहाज में फंसे सैकड़ों यात्रियों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान लाया गया था। टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में यह नजर आ रहा है कि यह जहाज शाम करीब सवा चार बजे टगबोट्स के साथ मोल्डे बंदरगाह पहुंचा। ‘वाइकिंग स्काई’ नामक जहाज के इंजनों ने शनिवार दोपहर काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसने संतुलन खो दिया। इसके बाद कैप्टन ने मदद के लिए आपात संदेश भेजा। अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को बाहर निकालने की ठानी। 

यहां देखें वीडियो-

रविवार सुबह तक जहाज के चालक दल के सदस्य उसके चार में से तीन इंजन चालू करने में कामयाब रहे। जहाज धीरे-धीरे चलते हुए बंदरगाह तक पहुंचा। पुलिस ने बताया कि जहाज में सवार 1,373 लोगों में से 460 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकाल लिया है। प्रत्येक हेलीकॉप्टर एक बार में 15 से 20 लोगों को ही निकाल सकता है।

इसे भी पढ़ें: मूलर की रिपोर्ट के बाद डेमोक्रेट बैकफुट पर पूरी रिपोर्ट जारी करने की मांग

आपात सेवा के प्रवक्ता पर जेल्ड ने कहा कि रविवार तड़के तक हवाई मार्ग के जरिए लोगों को निकालना जारी था। पुलिस ने बताया कि 17 लोगों को अस्पताल भी ले जाया गयाहै।

इसे भी पढ़ें: विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प लें, इन उपायों को अपनाएँ

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़