अशांति के मद्देनजर अमेरिकी शहर मिलवॉकी में कर्फ्यू

[email protected] । Aug 16 2016 11:19AM

पुलिस की गोलीबारी में एक अश्वेत युवक की मौत के बाद दो रातों में हुयी हिंसा को देखते हुए अमेरिकी शहर मिलवॉकी में किशोरों के लिए रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

मिलवॉकी। पुलिस की गोलीबारी में एक अश्वेत युवक की मौत के बाद दो रातों में हुयी हिंसा को देखते हुए अमेरिकी शहर मिलवॉकी में किशोरों के लिए रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है कि मारे गए 23 वर्षीय युवक सिलविल स्मिथ के पास हथियार थे। इस घटना के बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हाल के दिनों में पुलिस से संबंधित कई ऐसी घातक घटनाएं हुयी हैं जिनमें मुख्य रूप से अफ्रीकी अमेरिकी संदिग्ध शामिल रहे हैं।

पिछले सप्ताहांत हुयी झड़पों में कारों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था। पुलिस को भी निशाना बनाते हुए पथराव और गोलीबारी की गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पुलिस की तीन कारों को नुकसान पहुंचाया गया। 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मेयर टॉम बैरेट ने संवाददाताओं से कहा कि युवा समूहों में सड़कों पर घूम रहे थे। उन्होंने आशंका जतायी कि उन युवकों का मकसद गड़बड़ी पैदा करना था। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र के किशोरों के लिए रात में 10 बजे से कर्फ्यू जारी रहेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़