एफिल टावर में सुरक्षा ड्रिल को गलती से समझा असल खतरा
[email protected] । Aug 6 2016 11:10AM
फ्रांस में आतंकवादी घटनाओं के बढ़ते मामलों के बीच पेरिस स्थित एफिल टावर में सुरक्षा ड्रिल को एक कर्मी ने गलती से वास्तविक खतरा समझ लिया और इसके चलते अफरातफरी मच गयी।
पेरिस। फ्रांस में आतंकवादी घटनाओं के बढ़ते मामलों के बीच पेरिस स्थित एफिल टावर में सुरक्षा ड्रिल को एक कर्मी ने गलती से वास्तविक खतरा समझ लिया और इसके चलते मची अफरातफरी के कारण एफिल टावर को खाली कराना पड़ा। पुलिस के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया, ‘‘यह सुरक्षा ड्रिल थी। इसे एक सप्ताह में कई बार किया जाता है जिसे गलत मसझ लिया गया। एक कर्मी को लगा कि हकीकत में कोई खतरा है जिसके चलते एफिल टावर को खाली कराना पड़ा।’’
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को इस ऐतिहासिक स्थल से हटाया गया था और टावर का प्रबंधन तत्काल टिप्पणी के लिए उपस्थित नहीं हो सका। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब फ्रांसीसी अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से दो अहम आयोजनों को रद्द कर दिया था।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़