कम्बोडिया में इमारत गिरने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हुई

death-toll-in-cambodia-building-collapse-rises-to-17

एक बयान में कहा गया है कि प्रीह सिहानुक प्रांतीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हैं।

नोम पेन्ह। कम्बोडिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इमारत का निर्माण चीन की कंपनी करा रही थी। घटना दक्षिण पश्चिमी कम्बोडिया के तटवर्ती सिहानुकविले कस्बे के कसीनो-रिसॉर्ट में शनिवार को हुई थी।

इसे भी पढ़ें: प्योंगयांग और बीजिंग के संबंध ‘अजेय’ हैं, दोनों ने झेला है जापान के औपनिवेशिक शासन का दंश

इस संबंध में चीनी इमारत के मालिक, निर्माण कंपनी के प्रमुख और ठेकेदार समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सात मंजिला इमारत के निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया था। इमारत के मलबे में अब भी दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक बयान में कहा गया है कि प्रीह सिहानुक प्रांतीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़