चीन में भूस्खलन से मरने वालो की संख्या बढ़कर हुई 20, 25 लोग लापता

death-toll-of-landslide-in-china-rises-to-20-25-people-still-missing
[email protected] । Jul 26 2019 2:40PM

दक्षिणपश्चिमी चीन में भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 20 हो गई। भूस्खलन यहां तीन दिन पहले मंगलवार को हुआ था। सरकारी मीडिया ने बताया कि घटना के बाद से 25 लोग अब भी लापता हैं।

बीजिंग। दक्षिणपश्चिमी चीन में भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 20 हो गई। भूस्खलन यहां तीन दिन पहले मंगलवार को हुआ था। सरकारी मीडिया ने बताया कि घटना के बाद से 25 लोग अब भी लापता हैं।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने जांच के हवाले से कहा कि गुइझोऊ प्रांत के शुइचेंग काउंटी में बचावकर्ताओं ने दो बच्चों, एक बच्चे के साथ एक मां और एक अन्य महिला का शव गुरुवार को बरामद किया। गौरलतब है कि मंगलवार को एक पहाड़ का हिस्सा 23 घरों पर गिर गया था। अभी तक मलबे से 11 लोग जिंदा बचाए गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़