भीषण चक्रवात से मोजाम्बिक में मृतकों की संख्या बढ़कर 417 हुई

death-toll-rises-to-417-in-mozambique-from-severe-cyclone

भूमि एवं पर्यावरण मंत्री केल्सो कोरेरा ने बैरा बंदरगाह शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक 417 लोगों की मौत हुयी है।’’

बैरा। मोजाम्बिक में पिछले सप्ताह आए भीषण चक्रवात में मरने वालों की संख्या बढ़कर 417 हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा ने देश को झकझोर दिया और हजारों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। देश की सरकार ने शनिवार को कहा कि चक्रवात ‘इदाई’ पिछले सप्ताह शुक्रवार को मध्य मोजाम्बिक के तट से टकराया था जिससे तेज हवाएं चली थीं और भारी बारिश हुई थी। भूमि एवं पर्यावरण मंत्री केल्सो कोरेरा ने बैरा बंदरगाह शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक 417 लोगों की मौत हुयी है।’’

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बाढ़ से मृतकों की संख्या हुई 77, मलबे में फंसे बच्चे को पिता से मिलाया

मोजाम्बिक और इसके पड़ोसी देश जिम्बाब्वे दोनों में कुल मिलाकर चक्रवात से मरने वालों की संख्या 676 हो गई है। मोजाम्बिक में करीब 90 हजार लोगों को आश्रय स्थलों में ले जाया गया है जबकि हजारों अन्य बाढ के पानी में फंसे हुए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़