अमेरिका में बिना दस्तावेज के रह रहे प्रवासियों की संख्या में कमी

decrease-in-the-number-of-migrants-living-in-the-us-without-documents
[email protected] । Nov 29 2018 3:10PM

अमेरिका में बिना दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों की संख्या घटकर 1 करोड़ 7 लाख रह गई है। प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

वॉशिंगटन। अमेरिका में बिना दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों की संख्या घटकर 1 करोड़ 7 लाख रह गई है। प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। इसे वर्ष 2004 के बाद मेक्सिको के प्रवासियों की संख्या में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। वर्ष 2016 के सरकारी आंकड़ों पर आधारित अध्ययन के मुताबिक, अमेरिका में 2007 में ऐसे प्रवासियों की संख्या 1 करोड़ 22 लाख के साथ चरम पर थी।

इसे भी पढ़ें: रूस को अब भी है पुतिन और ट्रंप के बीच बैठक की उम्मीद

मंगलवार को जारी अध्ययन के मुताबिक वर्ष 2007 और 2016 के बीच अमेरिका में मेक्सिको के अवैध प्रवासियों की तादाद में 15 लाख की कमी आई। इसके बावजूद अब भी अमेरिका में मेक्सिको के अवैध प्रवासियों की संख्या कुल प्रवासियों की संख्या की आधी है। 2016 तक मैक्सिको के करीब 54 लाख अवैध प्रवासी अमेरिका में रह रहे थे। दो तिहाई प्रवासी 10 साल से भी ज्यादा समय से अमेरिका में बिना दस्तावेजों के रह रहे हैं। इस संख्या में वर्ष 2007 के बाद से लगातार इजाफा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस संघर्ष के बाद पुतिन के साथ मुलाकात रद्द हो सकती है

अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार से ही अवैध प्रवास को बड़ा मुद्दा बताते रहे है। उन्होंने आरोप लगाया था कि मेक्सिको ड्रग तस्करों, अपराधियों और बलात्कारियों को उत्तरी सीमा की ओर भेज रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़