सादगी से हज के लिये मक्का पहुंच रहे श्रद्धालु, महामारी के चलते हाजियों की संख्या में आई गिरावट

hajj

सऊदी अरब के हज मंत्रालय के अनुसार इस साल पहले से ही देश में रह रहे लोग ही हज कर सकेंगे, जिनकी संख्या 1,000 से 10,000 के बीच है। इनमें दो-तिहाई विदेशी एक तिहाई सऊदी नागरिक हैं। सऊदी अरब मध्यपूर्व में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक है।

दुबई। कोरोना वायरस महामारी के बीच बुधवार को सादगी से शुरू होने जा रहे हज के लिये मुस्लिम श्रद्धालु मक्का पहुंच रहे हैं। हर साल दुनियाभर के लगभग 25 लाख लोग हज करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते हाजियों की संख्या काफी कम है। सऊदी अरब के हज मंत्रालय के अनुसार इस साल पहले से ही देश में रह रहे लोग ही हज कर सकेंगे, जिनकी संख्या 1,000 से 10,000 के बीच है। इनमें दो-तिहाई विदेशी एक तिहाई सऊदी नागरिक हैं। सऊदी अरब मध्यपूर्व में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक है, जहां अब तक 2,66,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 2,733 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब के शाह सलमान अस्पताल में हुए भर्ती, किए जा रहे है टेस्ट

कोरोना वायरस के चलते सऊदी अरब में हाजियों को ऐहतियात बरतने के लिये कहा गया है। सऊदी अरब में पढ़ाई कर रहीं मलेशियाई नागरिक फातिन दाऊद उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिनकी हज की अर्जी मंजूर की गई है। फातिन के चयन के बाद सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी उनके घर आए और उनकी कोविड-19 जांच की गई। इसके बाद उन्हें एक इलैक्टॉनिक ब्रेसलेट दी गई, जिससे उनकी आवाजाही की निगरानी रहती है। इसके अलावा उन्हें कई दिन के लिये घर में पृथक रहने के लिये भी कहा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़