अपने ‘ओवल ऑफिस’ में अगले मंगलवार को दीपावली मनाएंगे ट्रंप

diwali-will-celebrate-trump-in-its-oval-office-next-tuesday
[email protected] । Nov 9 2018 11:07AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी मंगलवार को अपने ‘ओवल ऑफिस’ में दीपावली मनाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी मंगलवार को अपने ‘ओवल ऑफिस’ में दीपावली मनाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ट्रंप के उप-सहायक राज शाह ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया, ‘‘राष्ट्रपति अगले मंगलवार को अपने ओवल ऑफिस में दीया जलाकर दीपावली मनाएंगे।’’ ट्रंप ने बुधवार को दुनिया भर में दीपावली मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दी थी और कहा था कि यह भारत एवं अमेरिका के बीच दोस्ती के रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाने का खास मौका है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया एक खुशहाल और यादगार दीपावली मनाने में उनके साथ है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विकास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को भी ‘‘असाधारण’’ करार दिया। रिपब्लिकन नेशनल कमिटी की प्रमुख रॉना मैक्डेनियल ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़