भारतीय मूल की डॉक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं में धोखाधड़ी का जुर्म कबूला

doctor charged for fraud in health services
[email protected] । Jul 25 2018 10:57AM

भारतीय मूल की एक महिला ने गैरकानूनी तरीके से नियंत्रित दवाएं देने और स्वास्थ्य सेवाओं में धोखाधड़ी करने के आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की एक महिला ने गैरकानूनी तरीके से नियंत्रित दवाएं देने और स्वास्थ्य सेवाओं में धोखाधड़ी करने के आरोपों को स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी वकील स्कॉट ब्रैडी ने बताया कि पेन्सिलवेनिया की 68 वर्षीय मधु अग्रवाल ने अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज आर्थर श्वाब के समक्ष जुर्म स्वीकार कर लिया।

पेन्सिलवेनिया में एक क्लिनिक में प्रैक्टिस करने वाली अग्रवाल और अन्य ने आपस में साजिश रची और मरीजों को गैरकानूनी रूप से नियंत्रित दवाएं लिखी तथा अन्य लोगों को गैरकानूनी रूप से ये दवाएं वितरित की। अग्रवाल पर स्वास्थ सेवाओं में धोखाधड़ी करने का भी आरोप है।

ऐसा आरोप है कि उसने गैरकानूनी दवाओं की कीमतों के भुगतान के लिए बीमा के फर्जी दावे किए। श्रवाब नवंबर में सजा सुनाएंगे। अग्रवाल को 10 साल की जेल और 500,000 डॉलर का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। साथ ही उसे स्वास्थ्य सेवाओं में धोखाधड़ी के लिए 10 साल की जेल और 250,000 डॉलर का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़