कांगो के तांबे खान का एक हिस्सा ध्वस्त, हादसे में 43 अवैध खनिक की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 29, 2019 12:20PM
लुलाबा प्रांत के गवर्नर रिचर्ड मुयेज ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में 43 खनिक मारे गए हैं। वहीं ‘रेड क्रॉस’ और अन्य कुछ संस्थानों ने मरने वालों की संख्या 60 से 80 बताई है।
किंशासा। डेमोक्रेटिक रिब्लिक कांगो के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित तांबे के एक खान का एक हिस्सा ध्वस्त हो जाने की घटना में लगभग 43 अवैध खनिकों की मौत हो गयी है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
Over 40 people killed as mine collapses in DR Congo – reports https://t.co/JEzr4BMnwv pic.twitter.com/aBgrmozrcV
— Sputnik (@SputnikInt) June 29, 2019
लुलाबा प्रांत के गवर्नर रिचर्ड मुयेज ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में 43 खनिक मारे गए हैं। वहीं ‘रेड क्रॉस’ और अन्य कुछ संस्थानों ने मरने वालों की संख्या 60 से 80 बताई है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।