राष्ट्रपति चुनाव से पहले सत्ता पर पकड़ मजबूत कर रहे व्लादिमीर पुतिन

putin

रूस चुनाव में प्रारंभिक नतीजों में क्रेमिलन समर्थक पार्टी ‘यूनाइटेड रशिया’ को बढ़त मिली है।अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पुरजोर समर्थन करने वाली ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी संसद में दो तिहाई बहुमत ला पायेगी या नहीं। इन आंकड़ों के दम पर ही वह संविधान में बदलाव कर पाएगी।

मॉस्को।रूस में संसदीय चुनाव के रविवार को सामने आए प्रारंभिक नतीजों में क्रेमलिन समर्थक पार्टी ‘यूनाइटेड रशिया’ को बढ़त मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, विभिन्न दलों के 225 उम्मीदवारों के लिए देश के लगभग 30 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में गणना के परिणाम के अनुसार ‘यूनाइटेड रशिया’ को 45 प्रतिशत मत मिले हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पुरजोर समर्थन करने वाली ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी संसद में दो तिहाई बहुमत ला पायेगी या नहीं। इन आंकड़ों के दम पर ही वह संविधान में बदलाव कर पाएगी।

इसे भी पढ़ें: रूस में चुनाव के आरंभिक नतीजों में क्रेमिलन समर्थक पार्टी को बढ़त

इस आम चुनाव को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले सत्ता पर पकड़ को मजबूत बनाने के पुतिन के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान संसद (स्टेट डूमा) पर नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। रूसी अधिकारियों द्वारा क्रेमलिन के सबसे प्रमुख विरोधी एलेक्‍सी नवलनी से जुड़े संगठन को चरमपंथी घोषित करने के बाद रविवार को चुनाव में महत्वपूर्ण विपक्षी उपस्थिति का अभाव रहा। साथ ही, आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप भी लगाया जा रहा है, जिसमें फर्जी मतदान, अपर्याप्त सुरक्षा और चुनाव पर्यवेक्षकों पर दबाव आदि शामिल हैं। चुनाव से पहले, पुतिन ने आशा व्यक्त की कि ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी संसद में अपना प्रभुत्व बनाए रखेगी, जहां उसके पास अभी 450 में से 334 सीटें हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़