अदालत में सुनवाई के दौरान मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का हुआ निधन

egypt-former-president-mohammed-morsi-died-in-court

सरकारी टीवी ने बताया कि 67 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जासूसी के आरोप में अदालत की सुनवाई में हिस्सा ले रहे थे। तभी वह अचानक से बेहोश हो गए और उनका निधन हो गया। उनके शव को अस्पताल ले जाया गया।

काहिरा। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी अदालत में सुनवाई के दौरान गिर पड़े और उनका निधन हो गया। देश के सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी है। सरकारी टीवी ने बताया कि 67 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जासूसी के आरोप में अदालत की सुनवाई में हिस्सा ले रहे थे। तभी वह अचानक से बेहोश हो गए और उनका निधन हो गया। उनके शव को अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: मिस्र के गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस में बम धमाका, 17 घायल

मुर्सी को 2012 में देश का राष्ट्रपति चुना गया था। यह चुनाव मिस्र के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक को पद से हटाने के बाद हुए थे। मुर्सी का ताल्लुक देश के सबसे बड़े इस्लामी समूह मुस्लिम ब्रदरहुड से था जिसे अब गैर कानूनी घोषित कर दिया गया है। फौज ने बड़े स्तर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद 2013 में मुर्सी का तख्तापलट कर दिया था और ब्रदरहुड को कुचल दिया था। सेना ने मुर्सी समेत समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़