दक्षिण अफ्रीका के अनाथालय में लगी आग में आठ मरे

[email protected] । Jul 14 2016 5:24PM

दक्षिण अफ्रीका के तटीय शहर डरबन में एक अनाथालय में आज लगी आग में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। आपात सेवाओं के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के तटीय शहर डरबन में एक अनाथालय में आज लगी आग में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। इस आग में छह बच्चों की मौत हो गई जिनमें सबसे छोटा बच्चा महज आठ साल का है। आपात सेवाओं के प्रवक्ता राबर्ट मैकेंजी ने बताया, ''आज तड़के सुबह करीब 2:20 बजे हम घटनास्थल पर पहुंचे। चार और लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कोई भी गंभीर हालत में नहीं है।’’

आग इस अनाथालय के लड़कों के खंड से फैली और इसमें मारे गए सभी लड़के हैं जिनकी उम्र आठ वर्ष से 21 वर्ष के बीच है। इस आग को करीब चार घंटे में बुझाया जा सका और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। फरवरी, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणपूर्व में क्वाजुलु-नटाल के इसी प्रांत में एक अन्य अनाथालय में लगी आग में 13 बच्चे और दो वयस्क मारे गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़