चीन में कोयला खदान से आठ कर्मियों को बचाया गया
[email protected] । Jul 8 2016 10:49AM
उत्तरी चीन के शानशी प्रांत में बाढ़ के पानी से भरी एक कोयला खदान में फंसे आठ कर्मियों को आज बचा लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आज सुबह खदान से बाहर निकाला गया।
बीजिंग। उत्तरी चीन के शानशी प्रांत में बाढ़ के पानी से भरी एक कोयला खदान में फंसे आठ कर्मियों को आज तड़के बचा लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आज सुबह खदान से बाहर निकाला गया। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि जिनचेंग सिटी की एक कोयला खदान में गत शनिवार को बाढ़ का पानी भर गया था। तब खदान में 94 लोग काम कर रहे थे। उनमें से 82 लोगों को बचा लिया गया था लेकिन 12 लोग खदान में ही रह गए थे।
आठ खनिकों से फोन के माध्यम से रविवार को संपर्क हुआ। करीब 125 घंटे तक लगातार चले बचाव अभियान के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। बचावकर्मी चार अन्य खनिकों की अब भी तलाश कर रहे हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़