तेजी से विलुप्त हो रही हैं राइट व्हेल की प्रजाति, अटलांटिक समुद्र में तैरते दिखी नवजात व्हेल

endangered right whale

जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ के एक वन्यजीव विज्ञानी क्ले जॉर्ज ने बताया कि नवजात राइट व्हेल को उसकी मां के साथ बृहस्पतिवार को हवाई सर्वेक्षण दल ने जॉर्जिया के पास कंबरलैंड द्वीप पर देखा था। नवजात व्हेल स्वस्थ प्रतीत होती है। उत्तरी अटलांटिक में राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही हैं।

सेवन्नाह (अमेरिका)। वैज्ञानिकों ने एक लुप्तप्राय राइट व्हेल को एक नवजात व्हेल के साथ तैरते देखा, जिससे दक्षिणपूर्वी अमेरिका के अटलांटिक समुद्र क्षेत्र में इस प्रजाति की व्हेल पाए जाने की पुष्टि होती है। यह व्हेल मार्च में मछली पकड़ने की एक रस्सी में फंस गई थी और उसे मुंह में दबाकर ही तैर रही थी। ऐसा अनुमान है कि उसने रस्सी में फंसे होने के दौरान नवजात राइट व्हेल को जन्म दिया। प्रजनन के मौसम में यहां दूसरी राइट व्हेल के जन्म की पुष्टि हुई है, जो दिसंबर से मार्च तक चलता है। ‘जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ के एक वन्यजीव विज्ञानी क्ले जॉर्ज ने बताया कि नवजात राइट व्हेल को उसकी मां के साथ बृहस्पतिवार को हवाई सर्वेक्षण दल ने जॉर्जिया के पास कंबरलैंड द्वीप पर देखा था। नवजात व्हेल स्वस्थ प्रतीत होती है। उत्तरी अटलांटिक में राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही हैं।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अब इनकी संख्या 350 से भी कम हैं। वयस्क मादाएं जन्म देने के लिए हर साल सर्दियों में जॉर्जिया और फ्लोरिडा से गर्म पानी में प्रवास करती हैं। जॉर्ज ने बताया कि उन्हें अभी तक केवल जनवरी 2011 की एक अन्य पुष्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी है, जिसमें एक नवजात के साथ एक मछली पकड़ने की रस्सी में उलझी हुई राइट व्हेल देखे जाने की बात कही गई थी, जिसने अंततः खुद को उससे मुक्त करा लिया था। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह नजर आई मादा राइट व्हेल के सिर पर कुछ चिह्नों को देखा गया। वह व्हेल कम से कम मार्च से मछली पकड़ने की रस्सी को खींच रही है। इसके पहली बार मैसाचुसेट्स के तट से दूर केप कॉड बे में रस्सी में उलझने की सूचना मिली थी। व्हेल के दक्षिण की ओर जाने से पहले वन्यजीव विशेषज्ञ रस्सी को छोटा करने में कामयाब रहे, लेकिन वे उसे मुक्त नहीं कर पाए। जॉर्ज ने कहा कि रस्सी में फंसे होने के कारण ही वह नवजात राइट व्हेल का ध्यान नहीं रख पा रही थी और शायद इसी वजह से उसके मुंह पर चोट के निशान हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़