दक्षिण चीन सागर आसियान के लिए इम्तहानः वियतनाम
वियतनाम ने कहा है कि चीन दक्षिण चीन सागर का ‘‘सैन्यीकरण’’ कर रहा है और उसके खिलाफ दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों की संयुक्त मोर्चा बनाने में नाकामी के दुष्परिणाम होंगे।
वियांग चान। वियतनाम ने कहा है कि चीन दक्षिण चीन सागर का ‘‘सैन्यीकरण’’ कर रहा है और उसके खिलाफ दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों की संयुक्त मोर्चा बनाने में नाकामी इस सुरक्षा संबंधी गंभीर चुनौती का सामना करने में इस क्षेत्रीय समूह का ‘इम्तहान’ साबित होगी। संयुक्त राष्ट्र समर्थित न्यायाधिकरण ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस सागर पर बीजिंग की कानूनन दावेदारी को खारिज कर दिया था जिसके बाद लाओस में राजनयिकों का यह पहला सम्मेलन हुआ है। इसी दौरान दक्षिण चीन सागर के प्रमुख दावेदारों में से एक वियतनाम की यह असामान्य रूप से कड़ी टिप्पणी आई है।
रविवार को बातचीत के रूक जाने के कारण वियतमान के विदेश मंत्रालय ने देर रात यह वक्तव्य जारी किया और चेतावनी दी कि दक्षिण चीन सागर ‘‘आसियान की केंद्रीय भूमिका और एकता के लिए परीक्षा’’ बन गया है। वक्तव्य में आगे कहा गया है, ‘‘कई मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया है कि आसियान को समन्वय, एकता और केंद्रीय भूमिका को बढ़ावा देन चाहिए।’’ आज सुबह राजनयिक लाओस में आपात बातचीत के लिए मिले थे। चीन के अलावा आसियान के चार सदस्य- वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया और ब्रुनेई भी दक्षिण चीन सागर के कुछ इलाकों पर हक जताते हैं। ब्लॉक के ज्यादातर सदस्य चाहते हैं कि रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण इस सागर में चीन के दावे पर दबाव बनाकर रखा जाए। लेकिन आसियान में सर्वसम्मत कूटनीति की परंपरा है जिसका मतलब यह होता है कि किसी एक देश की दूसरों से मतभिन्नता है तो वह अपनी प्रभावशाली वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर सकता है।
अन्य न्यूज़