फातिमा की मां ने बेटी, नातिन को अफगानिस्तान से वापस लाने के लिए अदालत में गुहार लगाई

Fatima Fatima

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने कथित आईएसआई लड़ाके पति को खोने के बाद से वहां की एक जेल में बंद निमिशा उर्फ फातिमा इसा की मां ने केरल उच्च न्यायालय से अपनी बेटी और नातिन की स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। निमिशा पहले हिंदू थी और बाद में उसने इस्लाम अपना लिया था।

कोच्चि। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने कथित आईएसआई लड़ाके पति को खोने के बाद से वहां की एक जेल में बंद निमिशा उर्फ फातिमा इसा की मां ने केरल उच्च न्यायालय से अपनी बेटी और नातिन की स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। निमिशा पहले हिंदू थी और बाद में उसने इस्लाम अपना लिया था। उसने अपना नाम फातिमा रख लिया और केरल से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक कथित सदस्य से शादी कर ली। दोनों जून 2016 में 19 अन्य लोगों के साथ केरल से लापता हो गये और बाद में अफगानिस्तान में आईएसआईएस के प्रभुत्व वाले एक इलाके में पहुंच गये। फातिमा ने उसी साल एक बच्ची को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ अमेरिका का बड़ा एक्शन, सेना के 7 सदस्यों और 22 अधिकारियों पर लगाया बैन

फातिमा की मां बिंदू के. ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी बेटी और नातिन की वापसी से देश की सुरक्षा और संप्रभुता को कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने दलील दी कि फातिमा देश लौटकर कानून की प्रक्रिया का सामना कर सकती है और उसकी कम उम्र बेटी को समाज के अंदर रहकर पाला पोसा जा सकता है। बिंदू ने कहा कि भारत की अफगानिस्तान के साथ 2019 से एक प्रत्यर्पण संधि है और फातिमा के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी होने तथा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के लिए उसके वांछित होने की वजह से उसे यहां कानून प्रक्रिया का सामना करने के लिए वापस लाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़