दक्षिण कोरिया के अस्पताल में आग लगने से 41 लोगों की मौत

Fire Kills at Least 41 People at South Korea Hospital

दक्षिण कोरिया के मिरयांग शहर के एक अस्पताल में आग लगने से आज कम से कम 41 लोगों की जलकर मौत हो गयी। 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। देश की सरकारी संवाद समिति योन्हाप ने उक्त जानकारी दी है।

सोल। दक्षिण कोरिया के मिरयांग शहर के एक अस्पताल में आग लगने से आज कम से कम 41 लोगों की जलकर मौत हो गयी। 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। देश की सरकारी संवाद समिति योन्हाप ने उक्त जानकारी दी है। एक महीने के भीतर दक्षिण कोरिया में यह आग लगने की दूसरी घटना है।

नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, इस छह मंजिला इमारत में एक नर्सिंग होम और एक अस्पताल हैं। आग पहली मंजिल से शुरू हुई। एजेंसी के मुताबिक, 13 लोगों की हालत बहुत गंभीर है। उन्होंने बताया कि हादसे में 61 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने हालात का जायजा लेने के लिए अपने सलाहकारों के साथ आपात बैठक की। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त अस्पताल भवन में करीब 200 लोग मौजूद थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़