उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में कबायली परिषद की बैठक के दौरान गोलीबारी, चार लोगों की मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 10 2025 9:40PM
पुलिस ने बताया, ‘‘गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के एक गांव में शुक्रवार को दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच सुलह कराने के लिए आयोजित जिरगा (कबीलाई परिषद) के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवात जिले में अल-नासिर होटल के पास गांडी चौक पर उस समय हुई जब वजीरी दो जनजातियों के बीच जिरगा, हिंसक हो गया और वहां गोलीबारी शुरू हुई।
पुलिस ने बताया, ‘‘गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़