France की राजधानी पेरिस में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, चार अन्य के घायल होने की खबर

death
प्रतिरूप फोटो
ANI
अंकित सिंह । Dec 23 2022 7:24PM

खबर के मुताबिक बंदूकधारी ने कम से कम 8 गोलियां चलाई है जिसके बाद यहां भगदड़ मच गई। घटनास्थल ‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ को घेर लिया है। यह इलाका गारे डे ल इस्ट ट्रेन स्टेशन के निकट स्थित है, जहां अकसर भीड़ रहती है। यहां कई दुकानें हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में चार अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पेरिस में कुर्दिश सांस्कृति केंद्र को निशाना बनाकर यह गोलीबारी की गई थी। इसके साथ ही खबर यह भी है कि गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर यह गोलीबारी किस लिए हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस के ‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ में गोलीबारी हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया ज रहा है। इसके साथी लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की जा रही है। 

खबर के मुताबिक बंदूकधारी ने कम से कम 8 गोलियां चलाई है जिसके बाद यहां भगदड़ मच गई। घटनास्थल ‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ को घेर लिया है। यह इलाका गारे डे ल इस्ट ट्रेन स्टेशन के निकट स्थित है, जहां अकसर भीड़ रहती है। यहां कई दुकानें हैं। गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब पेरिस में क्रिसमस की तैयारियां की जा रही हैं। पेरिस पुलिस विभाग ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा है जबकि आपातकालीन कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। ‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ की मेयर एलेक्जेंड्रा कोर्डेबार्ड के अनुसार गोलीबारी कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र और एक रेस्तरां एवं सैलून के पास हुई है। कोर्डेबार्ड ने कहा कि हमलावर भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियोजन कार्यालय ने कहा कि चार घायलों में से दो की हालत गंभीर है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़