दक्षिण-पश्चिमी चीन में आई बाढ़ से 12 लोगों की मौत, 10 लापता

china

राष्ट्रीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जून की शुरुआत से बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिसमें 78 लोग मारे गए या लापता हैं। 1,00,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुल मिला कर 25 अरब युआन से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

बीजिंग। दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हैं। काउंटी सरकार ने बताया कि सिचुआन की मियानिंग काउंटी में शुक्रवार और शनिवार को तूफान के बाद बाढ़ आई और यीहाई बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है। 

इसे भी पढ़ें: चीन से क्या कनेक्शन है, कांग्रेस को देश की जनता को बताना पड़ेगा: शिवराजसिंह चौहान

बाढ़ से क्षतिग्रस्त राजमार्ग के पास नदी में दो वाहन डूब गए। उस इलाके से 7,705 लोगों को निकाला गया है। राष्ट्रीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जून की शुरुआत से बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिसमें 78 लोग मारे गए या लापता हैं। 1,00,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुल मिला कर 25 अरब युआन से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़